भागलपुर के लोदीपुर थानाक्षेत्र के बायपास पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की शाम भतीजे संग जमीन देखने गये सीएसपी संचालक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान अपने चाचा को बचा रहे युवक को भी हमलावरों ने हमला किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोदीपुर पुलिस ने दोनों को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची। जहां पर सीएसपी संचालक को जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल युवक का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मायागंज अस्पताल पहुंची पुलिस ने देर शाम को लाश का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

भतीजे को दिखाना था न्यूरो सर्जन को, चाचा लेकर गये चले जमीन देखने

मायागंज अस्पताल के ट्रामा वार्ड में इलाजरत बायपास टीओपी थानाक्षेत्र के बैजानी गांव के मिश्रा टोला निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार मिश्रा उर्फ बिट्ट् ने बताया कि उसके पिता के चचेरे भाई रोशन मिश्रा की गांव में ही इंडेन गैस के सीएसपी के साथ-साथ उनकी जनरल स्टोर की दुकान व फोटो स्टूडियो है। बकौल बिट्टू उसका हेड पोस्ट ऑफिस के पास न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज कुमार के यहां इलाज चलता है। शनिवार को भी उसे डॉक्टर को दिखाना था।

शनिवार को दोपहर बाद उसके चाचा के पास किसी का फोन आया कि वह उन्हें जमीन दिखाना चाह रहा है। यह सुनकर रोशन ने अपने भतीजे बिट्टू से कहा कि पहले चलकर जमीन देख लेते हैं फिर उसे वह डॉक्टर के पास ले चलेंगे। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम करीब चार बजे लोदीपुर थानाक्षेत्र में सेंट टेरेसा स्कूल के समीप कोढ़ा पुलिया के पास एक जमीन को देखने के लिए पहुंचे।

बकौल बिट्टू, दोनों उस जमीन पर पहुंचे ही थे कि वहां पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे दो हमलावरों (दोनों की उम्र करीब 30 साल के आसपास) ने रोशन पर हमला कर दिया। एक बदमाश के हाथ में धारदार हथियार था। इस दौरान गुत्थमगुत्थी में हमलावर ने रोशन के सिर-गर्दन के आसपास धारदार हथियार से गोद डाला। इस दौरान चाचा को बचाने दौरान बदमाशों ने बिट्टू के बाएं हाथ की अंगुली-कलाई और दाएं पंजे पर हथियार से वार कर दिया।

इधर जब बिट्टू ने शोर मचाना शुरु किया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोदीपुर पुलिस को दी। जब तक लोग पहुंचते तबतक दोनों हमलाकर बहियार की तरफ भाग निकले। सूचना पाकर लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जहां रोशन को मृतक घोषित कर दिया तो वहीं घायल बिट्टू को इमरजेंसी में इलाज करने के बाद उसे ट्रामा वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

हत्या को लेकर गांव में तनाव, पुलिस कर रही छापेमारी

इधर हत्या की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप बाइपास को जामकर दिया। वहीं एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. गौरव कुमार ने घटनस्थल का मुआयना किया और मामले की पड़ताल में लग गये हैं। साथ ही मृतक के मोबाइल को जब्त कर पुलिस फोन कॉल को खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने लोदीपुर इलाके में संदिग्धों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी भी की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *