भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर में बंद घर से लाखों की चोरी हुई। यहां के निवासी रतिकांत मंडल के बंद घर में चोरी हुई है। चोर ने 7 लाख के गहने से कांस के महंगे बर्तन की चोरी कर ली है। पीड़ित रतिकांत मंडल का परिवार दिल्ली में रहता है। वहीं सूचना मिलते ही दिल्ली से वह अपने घर पहुंचे। साथ ही पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को अपने घर पहुंचा हूं। मामले को लेकर थाने में आवेदन दूंगा।
नल के पाइप से चढ़ा छत पर, इसके बाद घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम
पीड़ित रतिकांत मंडल ने भागलपुर पहुंचते ही घर की हालत देख चकित रह गए। चोर ने नल के पाइप के जरिए दीवाल पर चढ़ घर की छत पर चढ़ा। इसके बाद छत से घर में घुस चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि वो लोग दिल्ली में रहते हैं। परसों रात में उनके यहां चोरी हुई। कल सूचना मिली तो आज दिल्ली से आए।चोरों ने घर में लगी बाइक, 5 से 7 लाख तक के गहने, पीतल और ताम्बे के बर्तन नए कपड़े चोरी कर ली।
लगातार घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान
जिले में लगातार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।


