जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में मारपीट दो घायल
नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में शुक्रवार को आपसी जमीन विवाद के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ. मारपीट में घायल जगतपुर निवासी स्व नरेश यादव के पुत्र अनिल यादव व अनिल यादव के पुत्र शुभम कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों का इलाज किया और बताया कि स्थिति ठीक है.
Total Downloads: 329
सड़क हादसे में वृद्ध घायल
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बैरियर के पास शुक्रवार की शाम को एक अज्ञात ट्रक और ओटो के टक्कर में एक गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी बमबम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिसे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

महिला के साथ मारपीट व छेरखानी करने के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिक
नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के शीशगंज टोला निवासी कैलाश रजक की पत्नी खोखा देवी ने गुरुवार को गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने के साथ जाती सूचक गाली गलोज करते हुए छेरखानी करने का आरोप लगाया है. जिसमें की ढांडी यादव उर्फ राकेश, सूनिल यादव, पतरी यादव, राजेश यादव, टून्नी यादव के उपर नवगछिया एससीएसटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करवाया है.
दिल्ली पुलिस ने पहुंची ख़रीक
दिल्ली पुलिस ने तेलघी में किया छापेमारी

