नवगछिया : नवरात्र को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीओ उत्तर कुमार ने की। एसडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवं विसर्जन के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही शराब पीने वालों पर पूजा समिति के सदस्य विशेष नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर 1800 सौ लोगों पर धारा 107 में कार्रवाई की गई है। जिसमें से 1550 लोगों को बांड भरवा लिया गया है। बाकी लोगों से बांड पत्र लिया जाएगा। दुर्गा पूजा मेला के दौरान करीब 70 से 80 जगहों पर दंडाधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बाजार में पूजा के दौरान लगने वाले जाम को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। गोपालपुर और बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ पीजीआरओ विनय कुमार वही डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है।

एचडी ने बताया कि बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में सैदपुर, तेतरी, भ्रमरपुर, लत्तीपुर में पूजा पंडाल के बाहर सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव दिए गए हैं। एसडीओ ने कहा कि तेतरी दुर्गा मंदिर तक जाने के लिए चार मार्ग हैं। भीड़ को कम करने के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। इस बार पहले से निर्देश दे दिए गए हैं कि दुकानें सड़कों से दूरी पर लगाई जाएगी। बैठक मेंएसडीपीओ, डीसीएलआर, थाना के थाना प्रभारी, वीडियो सहित विभाग के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *