नवगछिया । खरीक प्रखंड के नरकटिया गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य मांगन बाबा ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण एक महान धार्मिक ग्रंथ है।

इस महान ग्रंथ में दशम स्कन्ध में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की सुमधुर मंगलमयी कथाएं तो भक्त के हृदय को अत्यधिक प्रिय हैं। यद्यपि श्रीमद्भागवत की सभी कथाएं भक्तियोग का उत्तम उपदेश देनेवाली एवं श्रद्धा बढ़ानेवाली हैं।

उन्होंने भगवान कपिल की माता देवहूति को उपदेश, जड़भरत, अजामिल, प्रह्लाद-चरित्र, वामनावतार एवं महाराजा बलि की कथाओं का प्रसंग सुनाया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप कि झांकी भी दिखाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *