नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव में आयोजित शत चण्डी व श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के अवसर पर स्वामी आगमानंद जी ने कहा कि कलियुग में श्रीराम राम के उच्चारण करने से ही भवसागर से पार हो सकते हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
उन्होंने कहा कि कलियुग में सिर्फ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का सच्चे मन से स्मरण करने से ही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिये कहा जाता है कि उन्होंने हमेशा मर्यादा का पालन किया।
पिता की आज्ञा मानकर चौदह वर्षों तक वनवास गए। अपनी प्रजा के कहने पर माता सीता का परित्याग किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
