गोपालपुर/रंगरा। गोपालपुर, रंगरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वर्कशॉप, गैरेज, दुकानों, कारखानों और निजी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों की साफ-सफाई के बाद उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई जगहों पर रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट की गई थी। पंडितों की मौजूदगी में पूजा, हवन और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों ने अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई वर्कशॉप और गैरेज में पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

बच्चों और युवाओं में भी दिखा उत्साह

पूजा को लेकर युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। विभिन्न पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही रोशनी से पूजा स्थल और आसपास का क्षेत्र जगमगा उठा। लोग परिवार के साथ पूजा स्थलों पर पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा के दर्शन किए।

पूरे इलाके में देर शाम तक पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *