बिहपुर : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भ्रमरपुर गांव स्थित दुर्गा संस्कृत उच्च विद्यालय दुर्गा मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय पौरोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई द्वारा ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्वामी अगमानंद जी ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
वहीं संचालन डॉ. हिमांशु कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पौरोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय झा भी उपस्थित थे। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करना है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
