बिहपुर । बिहपुर रेलथाना में थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, बिहपुर थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर और झंडापुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार और भवानीपुर थाना में महेश कुमार के संयोजन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 48
जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि समेत आमजन को नए प्रभावी हुए कानून व धाराओं के प्रमुख विशेषताओं बारे भी बताया गया। इस मौके पर बिहपुर थाना में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मुख्यालय मनोज सुमन के अलावे महंत नवलकिशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी,मो. इरफान आलम, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज लाल, अलखनिरंजन पासवान आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
