नवगछिया । कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही तटवर्ती इलाके में कटाव शुरू हो गया है। प्रखंड के सिंहकुंड गांव में बीते कई दिनों से रूक-रूक लगातार कटाव हो रहा है। सोमवार से ही लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को कटाव की रफ्तार तेज हो गई। जिसके कारण जहां लगातार किसानों की जमीन कटकर कोसी की कोख में समा रही है। वहीं, नदी किनारे स्थित कई घरों पर खतरे का संकट मंडराने लगा है, जो कभी भी नदी में समा सकता है।

कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर संभावित खतरे को देखते हुए खुद घर तोड़ कर सुरक्षित स्थल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इसके बाद भी कटावरोधी कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण उमेश ठाकुर, सूरज कुमार, बबलू राय, लक्ष्मण साह, गोल्डन कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह आदि ने बताया कि कोसी का कटाव लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। अगर समय रहते कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो इस बार के कटाव में पूरे गांव का अस्तित्व ही मिट जाएगा।

इधर, इस संबंध में पूछने पर बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही जल संसाधन विभाग के अफसरों से बात कर बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *