बिहपुर । प्रखंड के खानकाह ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया में बुधवार को सूफी संत हजरत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे और हजरत अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक का आगाज हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
सुबह खानकान परिसर में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी और नायब सज्जादानशीं हजरत अली शब्बर खां फरीदी ने खानकाही झंडा फहराया।
उसके बाद खानकाही कब्बाली और जलसे का आयोजन देर रात तक जारी रही। मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खां, रहबर फरीदी, रहनुमा फरीदी, पंजतन, जौहर फरीदी आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
