नवगछिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नवगछिया शाखा के तत्वाधान में शाखा अध्यक्ष सीमा रूंगटा द्वारा पुत्र विवेक रूंगटा के जन्मदिवस पर करीब 200 लोगों को तड़का पोलाव खिलाया गया।
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवगछिया शाखा के महामंत्री विनोद केजरीवाल ने इस कार्य की बहुत सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को इस तरह के नेक कामों के लिए आगे आना चाहिए।
मौके पर सचिव बीणा सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कान्ता केजरीवाल, लता गोपालका, कुसुम मुनका, अनीता सर्राफ, मीरा तुलस्यान,श्रुति रूंगटा, अरविंद रूंगटा, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया व अन्य मौजूद थे।

