नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के मदन अहिल्या महिला कॉलेज इकाई के द्वारा महाविद्यालय में छात्रावास को चालू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलन की शुरुआत की गई।

इसको लेकर महाविद्यालय परिसर में समस्या संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रही कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि महाविद्यालय में हजारों की संख्या में छात्राएं पढ़ने प्रतिदिन आती हैं लेकिन यहां पर छात्रावास की सुविधा होने के नहीं होने के कारण काफी परेशानियां आती हैं आर्थिक स्थिति खराब होने कारण बहुत सारी छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह है जल्द से जल्द महाविद्यालय में बने छात्रावास को चालू करने का कार्य करे, अन्यथा अभाविप का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दीक्षा, अनुज चौरसिया, कुसुम, दीक्षा आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *