नवगछिया। खरीक प्रखंड में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। जिसके कारण ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। गांवों के लोग रतजगा कर अपने-अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। महिलाएं गांव में गीत गाकर कोसी मैया से शांत होने की विनती कर रही हैं। लेकिन उफनाई कोसी पूरे इलाके को लीलने के लिए हिलोर मार रही है।

वहीं, सिंहकुंड के जिलेबियामोड़ टोला, छड़्ड़ापट्टी के बाद शनिवार से सिमतरला के पास भी भीषण कटाव हो रहा है। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि बचाव कार्य भी बेअसर साबित हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीण सूरज सिंह राजपूत, उमेश ठाकुर, अजय सिंह, घोघो राय, उदय ठाकुर आदि ने बताया कि बचाव कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। जहां भीषण कटाव हो रहा है, वहां मात्र चार मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में कटाव की रफ्तार पर कैसे विराम लगेगा। वहीं, कोसी नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है।

जिसके कारण कई घर पूरी तरह कटाव के मुहाने पर आकर खड़े हैं, जो कभी भी नदी में विलीन हो सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर कोसी नदी के ही चोरहर में हो रहे कटावरोधी कार्य का बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य करा रही एजेंसी को तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगर कार्य में लापरवाही या उदासीनता की शिकायत मिली तो खैर नहीं है। हर हाल में इलाके को बचाना है, इस उद्देश्य से कार्य कराएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *