बिहपुर । मुहर्रम के अवसर पर बिहपुर, नारायणपुर और खरीक प्रखंडों के 27 गांवों के अखाड़े अपने-अपने खलीफाओं के नेतृत्व में ताजिया और जूलूस के साथ बिहपुर प्रखंड के मंजिलगाह मैदान पर पहुंचते हैं।

बिहपुर इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि अखाड़ों के खलीफाओं को अपने-अपने संबधित थाना से ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर व झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संबधित थानाक्षेत्र के खलीफाओं द्वारा लाईसेंस के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं दोनो थानाक्षेत्र में मुहर्रम पर शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार तक क्रमश: 56 और 20 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *