बिहपुर । 22 से प्रखंड के मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम में शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर रविवार को एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश व झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंदिर कमेटी के साथ मंदिर परिसर में बैठक की।

वहीं ग्रामीण गोपाल चौधरी और कुंदन कुमार आदि ने बताया कि यहां श्रावणी मेला का उद्घाटन 21 को अपराह्न चार बजे मंदिर परिसर में होगा। एसडीओ ने बताया कि मेला में दुकानों के सड़क के दोनों ओर सटाकर लगा दिए जाने से मेला क्षेत्र में शिवभक्तों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। जबकि दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस का जाना तो पूरी तरह से दूभर ही हो जाता है।

इसलिए इस बार 21 जुलाई की शाम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से मॉकड्रिल कराया जाएगा। जिससे देखा जाएगा कि दोनों वाहन को आने जाने में कोई परेशानी तो नहीं होगी। वहीं मंदिर और मेलाक्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय को लेकर पीएचईडी को भी निर्देशित किया गया है।

बिहपुर सीएचसी द्वारा मेडिकल कैंप हर साल की तरह इस बार लगेगा। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय और कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *