नवगछिया : इस्माईलपुर थाना  की छोटी परबत्ता पंचायत के शिव मंदिर टोला में सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे विवाह समारोह में शराती और बराती के बीच विवाद के बाद लड़के के मौसा कहलगांव थाना क्षेत्र के अमापुर निवासी विनोद मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिसमें लड़की के फुफेरे भाई पर गोली चलाने का आरोप है।

रविवार को इस्माईलपुर थाना के  शिव मंदिर टोला में अर्जुन मंडल की बेटी पिंकी की शादी पीरपैती के गोविंदपुर मोहनपुर गांव के गोरेलाल मंडल के पुत्र दीपक कुमार से होनी थी।  बारात  समय पर गांव पहुंचीं। देर रात बाराती और ग्रामीणों के बीच गाड़ी मंडप तक ले जाने को लेकर के विवाद शुरू हुआ। एकाएक गोली चलनी शुरू हो गई। एक गोली विनोद मंडल को लगी और वह वहीं पर गिर गया।  उसकी मौत हो गई।

गम में बदली शादी की खुशियां

लड़का दीपक अपने मौसा के शव के पास बैठा रहा। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसने बताया कि शादी के कर्ताधर्ता मौसा ही थे। लड़की पिंकी भी शादी के जोड़े में बैठी रह गई। उसके पिता अर्जुन मंडल ने बताया कि बेटी की शादी रविवार रात में होने वाली थी, लेकिन फायरिंग के कारण नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह शादी के काम में व्यस्त थे, तभी अचानक गोली की आवाज सुनी, जब वह दौड़कर दरवाजे पर आए तो देखा कि दूल्हे का मौसा लहूहुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे।

बुआ के बेटे पर गोली चलाने का आरोप

दूल्हा दीपक ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क से गली होकर दरवाजा जाने का रास्ता था। गाड़ी के चालक ने कहा कि गाड़ी नहीं जाएगी। इस पर मौसा ने कहा कि हम बेटे को गोद मे उठाकर ले जाएंगे। इसी बात पर विवाद हुआ और लड़की के बुआ के बेटे ने मेरे मौसा को गोली मार दी।

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने घटनस्थाल पर जाकर पूछतछ की।  उन्होंने बताया कि  लड़के के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है, जिसमें लड़की पक्ष से बुआ के बेटे साजन कुमार को आरोपी बनाया गया है। उसपर शराब के नशे में हवाई फायरिंग करने और लड़के के मौसा के ऊपर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है।  उन्होंने बताया कि घटना को लेकर आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *