आजमाबाद में जलकर कब्जे को लेकर गोलीबारी मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी, आरोपितों की तलाश में छापेमारी

गोपालपुर/रंगरा। गोपालपुर थाना क्षेत्र के आजमाबाद में जलकर पर कब्जा जमाने को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को हुई इस गोलीबारी में जलकर के रखवाले मटरू शर्मा घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 546

घायल मटरू शर्मा के आवेदन पर शनिवार को पुलिस ने सधुवा निवासी जयप्रकाश मंडल, पकड़ा टोला निवासी संजय मंडल, भीम मंडल समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। आवेदन में जलकर पर कब्जा करने के विवाद को लेकर गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गोपालपुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *