नवगछिया । खरीक के तेलघी निवासी अरुण कुमार सिंह ने ट्रैक्टर से धक्का मारकर खरीक बाजार महादलित चौक के पास स्थित बिजली खंभे को तोड़ दिया। उसी रास्ते से गुजर रहे रात्रि गश्ती पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान ने ट्रैक्टर के साथ उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार चालक का मेडिकल जांच में शराब के नशे में मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक को कोर्ट में पेश किया गया। इधर, खंभा टूटने से आधे बाजार की रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही।

