नवगछिया| बाल भारती विद्यालय में रविवार को शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल के शिक्षकों को 50 घंटे का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य प्रशिक्षक सत्यजीत सिंह प्राचार्य सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल कटिहार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह ने किया।

 प्रशिक्षण का विषय नैतिकता और सत्यनिष्ठा था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजेश ठाकुर ने किया। प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने कहा कि समय-समय पर शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी है।

प्रशिक्षक सत्यजीत सिंह ने संबंधित विषय पर विभिन्न प्रकार के संसाधनों के प्रयोग की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *