बिहपुर । सुशील मोदी सभागार एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में मंगलवार को विस्तृत बिहपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी एवं संचालन नवगछिया भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य सह मिजोरम के प्रभारी देवेश कुमार थे।

विधिवत कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव को मंडल कार्य समिति में जिला महामंत्री अभय कुमार राय ने रखा। इसके समर्थन में मजबूती से बात प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह बिहपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा प्रभारी नंदनी सरकार, संगठन का वृत पेश किए।

मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी ने अपनी बातों को रखा। मिजोरम प्रदेश के प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने कहा की मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी आर्थिक बड़ी शक्ति विश्व में बनने के कगार पर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम ने राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में कहा की विधायक ई. कुमार शैलेंद्र का सपना बिहपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का है। इस राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र और राज्य सरकार को विशेष रूप से ध्यान देना होगा।

बिहपुर को मेट्रो रेल से जोड़ने, पुराने जंक्शन बिहपुर को फिर से स्थापित करने, पुराने समय में बिहपुर से महादेवपुर घाट ट्रेन जाती थी उसको फिर से पुनर्जीवित करने, एनएच 106 से सर्विस लेन हरियो के पास उतारने, जैसे गंगा-कोशी की तबाही से बिहपुर विधानसभा को सुरक्षित करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को राजनीतिक प्रस्ताव में जोड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अपेक्षित मंडल के प्रवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *