बिहपुर । गंगा-कोसी के बीच विराजमान प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में चौथी सोमवारी पर जलार्पण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 294
अगुवानी गंगा घाट से मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि देर शाम यहां लाखों डाकबम पहुंच चुके हैं, जो बाबा ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करेंगे।
वहीं युवा समाजसेवी गोपाल चौधरी ने बताया कि सावन की चौथी सोमवारी को लेकर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा को लेकर झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने मंदिर परिसर का जायजा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
