बिहपुर । प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम को पवित्र सावन माह की अंतिम सह पांचवीं सोमवारी को लेकर आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
मंदिर और मेलाक्षेत्र में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आदि ने बताया कि आज अंतिम सह पांचवीं सोमवारी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
जबकि यहां जलार्पण करने के लिए रविवार की देररात करीब एक बजे के बाद लगभग 36 हजार डाकबम अगुवानी-अजगैबीनाथ धाम गंगाघाट से जल लेकर रवाना हुए। आज ही मड़वा में 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का समापन भी हो जाएगा।


