नवगछिया । रिंग बांध पर रह रहे कटाव परिवार को तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था को लेकर सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम ने प्रशासनिक पदाधिकारी से बातचीत कर तत्काल सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

 इस दौरान मुखिया बांध पर रहने वाले विस्थापित परिवारों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना। मुखिया  प्रतिनिधि ने कहा कि बांध काटने के बाद रिंग बांध पर रह रहे विस्थापित परिवार अपने-अपने घरों को तोड़ रहे हैं।

इस कारण रात्रि से ही इनलोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला है। ये लोग भूखे-प्यासे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन आसपास के सैदपुर  के विद्यालय में ही विस्थापित की भोजन की व्यवस्था करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *