नवगछिया : इस्माइलपुर और गोपालपुर प्रखंड में लगातार बढ़ राहत कार्य जारी है एक और जहां लगातार तीन स्थलों पर समुदायिक किचेन चला कर बाढ़ प्रभावित लोगों को निरंतर भोजन कराया जा रहा है।
वहीं बाढ़ आश्रय स्थलों पर लगातार निरंतर साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है, नगर परिषद नवगछिया भी बढ़ चढ़कर इसमें अपना सहयोग प्रदान कर रही है।
जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया है वहीं उन्हें अपने घर आने जाने के लिए निःशुल्क अनेक छोटी बड़ी नाव की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए मुफ्त में चारा, इलाज एवं दवा की व्यवस्था की जा रही है। जर्सी में पशु चिकित्सकों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार भ्रमणकर पशुओं का इलाज किया जा रहा है। वही आवश्यक स्थलों पर पीएचईडी द्वारा चापाकल गाड़ कर एवं टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के आदेश के आलोक में भागलपुर जिला, नवगछिया अनुमंडल, एवं गोपालपुर प्रखंड के पदाधिकारी लगातार बढ़ राहत कार्य की निगरानी एवं अनुश्रवण कर रहे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
