नवगछिया । दादी मंडली की ओर से श्री झुन्झनू वाली दादी का तृतीय भादो महोत्सव का सफल आयोजन स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मैया का भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें कोलकाता की मंगल पाठ वाचिक गीतिका तुलस्यान के नेतृत्व में 351 महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया गया और मैया की ज्योत जगाई गई।
Total Downloads: 166
मैया थारी चुनरी में है जादू लाखा की हो या चाहे करोड़ों की …. झुंझुनू कि दादी को सजो दरबार…चली-चली रे नारायणी पाठशाला आदि भजनों से मैया को रिझाया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्वेता बुबना , सरिता यादुका , सुनिता यादुका , चित्रा टिंबरेवाल , सोनी चिरानियाँ , बबीता केडिया , पूजा चौधरी , रिंपा केडिया , शिल्पा चिरानिया , सीमा चौधरी , निशा चौधरी , पूजा रुंगटा , नीलम केडिया , ज्योति केजरीवाल , मोना हिसारिया , रानी सराफ , संगीता केडिया , सीमा चिरानिया , मीरा चिरानिया , कंचन खेमका , कंचन भुड़ोलिया , रश्मि सराफ , अन्जु रुगटाँ आदि थी

