नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र के राजेन्द्र कॉलोनी में शनिवार को खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान रिटायर्ड आर्मी जवान विद्यानंद सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

उन्हें परिजनों ने अनुमण्डल अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि राजेन्द्र कॉलोनी में शनिवार को विद्यानंद सिंह की पत्नी खाना बना रही थी।

इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। विद्यानंद सिंह आग बुझाने आये। आग बुझाने के दौरान वे बुरी तरह जल गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड वालों आग बुझाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *