नारायणपुर : घास लाने के लिए कोसी नदी पार कर दियारा जा रहे एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना नारायणपुर के रायपुर गांव के पास की है। मरने वाले की पहचान इसी गांव के निवासी अमरजीत कुमार (15), पिता सुभाष शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अमरजीत शनिवार शाम घास लाने गया था।

 काफी देर बाद जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो मां उसे खोजने गई। घाट के पास देखा कि अमरजीत का कपड़े रखे थे। इसके बाद मां ने परिवार के सदस्य और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

रात करीब आठ बजे स्थानीय गोताखोरों ने उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। अमरजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया सिंधु शर्मा ने कहा कि आपदा के तहत परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *