नवगछिया : जदयू  प्रदेश महासचिव सह टीएमबीयू सीनेट सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहरलाल से आत्मीय मुलाक़ात किया। पप्पू सिंह निषाद ने नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले टीएमबीयू इकाई के सभी महाविद्यालयों जैसे जीबी कॉलेज नवगछिया, मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया,

जेपी कॉलेज नारायणपुर में पीजी की पढ़ाई को चालू करवाने हेतु निवेदन किया जिसे महामहिम कुलपति जी ने इस बाबत पर स्वीकृति दी की नवगछिया अनुमंडल के कॉलेजों में भी पीजी की पढ़ाई होनी चाहिए जिससे पिछड़ा,

अतिपिछड़ा, व सभी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लड़का व लड़कियों को काफी सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में खेल संसाधनों को बढ़ाने व खेल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी बात कही। वहीं मौके पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो.विकास चंद्र, वित्तीय सलाहकार, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *