बिहपुर। भागलपुर में चल रहे जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 2024 में बिहपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहपुर पूरब, मिलकी मीराचक में कक्षा 11वीं के छात्र मो. जुल्फिकार ने कमाल कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जुल्फिकार ने पावरलिफ्टिंग के अंडर 17 में 48 किलो वर्ग में कुल 56 किलो उठाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बताया गया कि इसी स्कूल के कक्षा नौ और दस की बालिका कबड्डी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका टीम कहलगांव से हारकर दूसरे नंबर पर रही। मंगलवार को स्कूल में प्राचार्य राजीव कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित सम्मान समारोह में मो. जुल्फिकार को सम्मानित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
