नवगछिया :भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया प्रखंड के कोसी पार के तीनों पंचायत ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा और कदवा दियारा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान ढोलबज्जा के ग्रामीणों ने सांसद को आवेदन देकर नवगछिया एनएच-31 से कदवा दियारा, खैरपुर कदवा और ढोलबज्जा होकर पूर्णिया जिले के मोहनपुर, रुपौली, भवानीपुर, धमदाहा, बड़हरा, जानकीनगर व अररिया के भरगामा, नरपतगंज तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कराने की मांग की। 

साथ ही ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग की गुहार लगाई है। इस दौरान लोगांे में बिजली समस्या को प्रमुखता से बताया। सांसद ने पावर सब स्टेशन का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा और बिंदटोली में हो रहे कटाव स्थल का सांसद ने निरीक्षण किया। इस जगह पर जल्द बंडाल बनाने की बात कही। 

इस मौके पर नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार, चंदेश्वरी सिंह, बीरेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, मुरारी मंडल, प्रशांत कन्हैया, शेखर यादव, मुखिया पंकज जायसवाल, मुखिया नरेश सिंह, डॉ कौशल किशोर, विनीत आनंद, पारसनाथ साहू, प्रिंस कुमार, छट्ठू राय, उमाकांत राय, प्रीतम कुमार, सुबोध कुमार मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *