नवगछिया: संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। बिहार के सभी प्रखंडों में दो अतिरिक्त टीकाकरण कॉर्नर स्थापित की गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को विकसित किया जा रहा है।
Total Downloads: 270
15 सितंबर को टीका कॉर्नर की शुरूआत हो गई। जिसका सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वर्चुअल उद्घाटन किया है। जिसमें नवगछिया पीएचसी के ढोलबज्जा और साहू परबत्ता में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद गर्भवती महिला और पांच साल तक के बच्चों को टीका लगवाने के लिए अब पीएचसी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग ने दूरी और सुविधा का ख्याल रखते हुए अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

