नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संवाद कार्यक्रम को लेकर नवगछिया में राजद की बैठक 15 सितंबर को होगी। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी को नवगछिया संगठन का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

Whatsapp group Join

तेजस्वी यादव के संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर व पार्टी की मजबूती के लिए जिला प्रभारी चंदन कुमार चौधरी के उपस्थिति में 15 सितंबर को नवगछिया जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अलख निरंजन की अध्यक्षता में बैठक होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *