नवगछिया के विभिन्न प्रखंड में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश होने के साथ तेज हवा चलने से जहां रविवार देर रात से ही बिजली बाधित रही। वहीं इस तेज हवा के थपेरण से गंगा नदी के किनारे कटाव का दबाव बढ़ गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

मिट्टी धसान के साथ कई जगह पर कटाव होने की सूचना रही। लेकिन जल संसाधन विभाग ने बताया कि हवा के थपेरण से थोड़ा दबाव है। लेकिन कहीं कटाव खास नहीं हो रहा है। हमलोग बिन टोली गांव के समीप स्पर संख्या आठ और नौ पर कैंप कर रहे हैं।

वहीं हवा के कारण सड़क के किनारे कई पेड़ भी गिर गए। केले के बागान में लगे फसल का भी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि अचानक तेज हवा हो जाने से केले के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बारिश के कारण केले का फसल गिरने लगा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *