नवगछिया । बुधवार को खरीक प्रखंड के मिरजाफरी गाँव में ग्रामीणों ने बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में बैठक की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय आंदोलन के गौतम कुमार प्रीतम भी शामिल हुए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
बैठक के दौरान सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद ग्रामीणों ने आगामी 21 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिसको लेकर बीडीओ को एक लिखित आवेदन दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
