नवगछिया । परबत्ता थाना के जगतपुर के पास मंगलवार को विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर विश्वकर्मा पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर भागलपुर से सहरसा जाने वाली बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Total Downloads: 176
बस ड्राइवर सुरेश यादव ने परबता थाना में अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बताया कि चंदा नहीं देने पर आरोपियों ने बस में लगे शीशे को तोड़ कर कंडक्टर के पॉकेट से पैसा छीन लिया गया। एसपी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर लाल यादव, संजीव कुमार, अमित कुमार, नीतीश कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरभ कुमार, रंजन कुमार यादव, कुंदन यादव सभी निवासी जगतपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवकों के पास से नगद 6,620 रु एक रसीद बुक भी बरामद किया गया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

