बिहपुर : बीते 17 सितंबर को उच्चकों ने स्कूल को निशाना बनाया। प्रखंड के मध्य विद्यालय बभनगामा में कक्षा आठ के खिड़की में लगे लोहे के रॉड को तोड़कर अंदर घुसे उच्चकों की हरकत से प्रतीत होता है कि वे चोरी करने के बजाय स्कूल में लगे उपकरण को क्षतिग्रस्त करने आए थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
कक्षा में लगे करीब पांच लाख रुपये के अनुमानित मूल्य के प्रोजेक्टर समेत पांच सीलिंग फैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए गए। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार चौधरी ने बिहपुर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
