महिला सहित मवेशी जख्मी
Total Downloads: 93

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर गांव में गुरुवार को पछुआ हवा की तेज हवा से मवेशी के पास शाम में दिये धुंए के आग से लगभग 12:30 बजे महेंद्र पासवान, कारे पासवान के घर में आग लग गई आग की लपटें इतनी भयावह थी कि 10 मिनट में घर सहित घर में रखे चौकी, पलंग, अनाज, बर्तन, दो हजार रुपये नगदी समेत तीन बकरी जल कर राख में तब्दील हो गया वहीं गृहणी शिरोमणि देवी सहित दो भैस व भैंस के बच्चे आग की लपटें से गंभीर रूप से जख्मी हो गए.


मौके पर पंचायत समिति सदस्य कृष्णदेव शर्मा व शंकर साह ने नारायणपुर सीओ व भवानीपुर थाने को आग लगने की जानकारी दी. ग्रामीणों की मदद से जख्मी शिरोमणि देवी को नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया जिसे बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया गया. वहीं अंचलाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि जाॅचोपरांत आपदा विभाग से मिलने वाली राशि से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.
