पुत्र जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर
Total Downloads: 371

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बगरी के समीप गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे पूर्वाहन मिर्जाचौकी से गिट्टी लादकर बिहपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पटना के मनेर निवासी ट्रक चालक श्याम विशुन राय 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक का पुत्र जय प्रकाश राय गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस खरीक पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पूरी तरह से फंसे ट्रक चालक का पुत्र जय प्रकाश राय को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. ट्रक में फंसे चालक के लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. इसके अलावा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.

