नवगछिया : गोपालपुर एवं इस्माईलपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बाढ़ आने के बाद अस्थायी रूप से दोनों दफ्तर नवगछिया शिफ्ट किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
नवगछिया के एसडीओ ने केन्द्रीय जल आयोग से मिली सूचना के बाद गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की है।
नई व्यवस्था के तहत गोपालपुर कार्यालय को डीसीएलआर द्वारा खाली किया गया पुराना भवन, अनुमंडल कार्यालय दिया गया है। वहीं इस्माईलपुर कार्यालय नवगछिया कृषि कार्यालय, प्रथम तल, प्रखंड कार्यालय में चलेगा। दोनों प्रखंड के बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे इसकी सूचना अपने स्तर से सभी जन-प्रतिनिधियों को भी दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
