नवगछिया : प्रखंड में पहले से ही तटबंध में पानी भरा हुआ है। लोगों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। उधर सोमवार की देर रात आई आंधी और बारिश ने तेज हवा के झोंकों से पानी के दबाव को बढ़ा दिया। इससे क्षेत्र में तटबंध टूटने की स्थिति बन जाने की खबर फैल गई। जिससे लोगों के बीच भय का माहौल बन गया।
Total Downloads: 300
वहीं सोनवर्षा के समाजसेवी अजय उर्फ लाली कुंवर ने बताया कि तटबंध पर विभाग के संवेदक की ओर से काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी पूरी तरह से आंधी और बारिश में तटबंध को बचाने के लिए अपनी उर्जा को झोंक दिए, और तटबंध को सुरक्षित बचा लिया। लाली ने बताया कि अगर कुछ देर और आंधी चलती तो इस तटबंध का टूटना तय था, हालांकि तटबंध कई जगह पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मंगलवार को विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता नवगछिया धीरेंद्र कुमार समेत जेई कविरंजन व मंतोष कुमार आदि की मौजूदगी और निर्देश पर संवेदक क्षतिग्रस्त हुए तटबंध के हिस्सों को दुरूस्त कराने में जुट गए थे

नारायणपुर तटबंध, सोमवार को आयी भीषण आंधी तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई लोगों का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आंधी-तूफान में बैठकपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर बलुआ टोला में बाढ़ से पीड़ित करीब 22 अलग-अलग लोगों का अनाज से भरा ड्राम लापता हो गया है
