नवगछिया : गंगा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में भीषण कटाव शुरू हो गया है। पिछले शनिवार से शुरू हुआ यह कटाव निरंतर जारी है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस वर्ष ढाई करोड़ की लागत से कराए गए कटाव निरोधी कार्य के तहत बोल्डर पिचिंग का कार्य ताश की पत्तियों की तरह बिखरता जा रहा है।

ज्ञानी दास टोला में किए गए बोल्डर पिचिंग में लगभग 40 मीटर के दायरे में भीषण कटाव हो गया है, और इसका दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। गंगा नदी में हो रहे कटाव के कारण ज्ञानी दास टोला, झल्लू दास टोला और कुतरूदास टोला के लगभग 200 घर कटाव के मुहाने पर आ गए हैं।

इन टोले की कटाव स्थल से दूरी महज 50 मीटर से लेकर 400 मीटर तक रह गई है। अगर कटाव की रफ्तार इसी गति से रही, तो जल्द ही इन तीनों टोले के सैकड़ों घर गंगा नदी में विलीन हो जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *