नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा गांव के समीप सोमवार को कोसी धार में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी कुकरहन गांव निवासी जन्त्री ऋषिदेव का पुत्र राजकुमार ऋषिदेव है।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को ढोलबज्जा थाना पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक के पिता जन्त्री ऋषिदेव और उसके भाई गौरव ऋषि ने बताया कि राजकुमार को पांच-छह दिन पहले उसका ठेकेदार रात में यह कहकर बुलाने आया कि हरियाणा के ईंट भट्टा में काम करने जाना है।
हालांकि, परिवार ने कहा कि रात हो गई है, तो सुबह चलेंगे। ठेकेदार ने कहा कि वे ढोलबज्जा दियारा में रामोतार शर्मा के यहां रुकेंगे और सुबह निकल जाएंगे। चार दिन बाद राजकुमार का शव मिला।


