नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित महावीर धर्मकांटा में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह धर्मकांटा के संचालक मड़वा गांव निवासी गौरव कुमार जब धर्मकांटा पर पहुंचे तो इस चोरी की घटना का पता चला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 193
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। चोरों ने ताला न टूटने पर कमरे के भेंडीलेशन को तोड़ दिया और अंदर घुसकर सवा लाख नकद समेत पांच लाख रुपये के संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। झंडापुर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
