नारायणपुर : मोजमाबाद के पीड़ित महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है । आवेदन में बताई है कि रात्रि के करीब 8:00 बजे बौआ कुमार घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा।

 विरोध करने पर मारपीट मुंह को हाथ से दबा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति परदेश रहता है। उसकी सात साल की एक बेटी है। सास ससुर भी बाहर रहते हैं।

इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने धमकी दी है कि पुलिस को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देंगे। आरोपी पहले भी सास-ससुर के साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का हैं। मामले को भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश ने बताया की प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *