नवगछिया : ईस्माइलपुर थाना के सौदागर मंडल टोला के पास गंगा नदी में छोटी नाव डूबने से एक किशोरी लापता हो गयी है. लापता किशोरी केलाबाड़ी के वकील मंडल की पुत्री सपना कुमारी (15) है. केलाबाड़ी गांव के लोग नाव से गंगा नदी पार कर खेत जा रहे थे. सपना दूसरे के खेत में मजदूरी कर परवल का लत्ती लगाने के लिए जा जा रही थी. नाव पर छह लोग सवार थे.

नाव नदी में डूब गयी. सभी लोग नदी से तैर कर निकल गये. सपना कुमारी लापता है. इस्माइलपुर थाना की पुलिस व इस्माइलपुर अंचल के सीओ को सूचना दी गयी है. स्थानीय गोताखोर और नाव की सहायता से किशोरी की तलाश की जा रही है. घटना सुबह आठ की है.

जानकारी मिलते ही इस्माइलपुर जिप विपिन मंडल, सीओ, इस्माइलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम पहुंच नदी में खोजने का प्रयास की. शाम तक किशोरी नहीं मिली थी. रात होने से खोजने का काम रोकना पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *