प्रखंड के सोनवर्षा मास्को टोला में 23 अक्टूबर तक चलने वाले श्री-श्री 108 संगीमतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

वहीं बनारस से पधारे समाधि बाबा के मार्गदर्शन में इस कथा ज्ञान यज्ञ के आरंभ होने पूर्व वृंदावन के पंडित आचार्य रमेश पांडेय द्वारा पूजा पाठ हुआ। इधर उत्तरप्रदेश की वृंदावन से पधारी विदुषी कथावाचिका सुश्री किशोरी कृष्णा नंदिनी ने दूसरे दिन भी अपने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने व नाचने पर विवश कर दिया।

चार फरवरी 2025 से बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में महाविष्णु महायज्ञ होगा। इस महायज्ञ की सफलता और जनजागरूकता को लेकर सोनवर्षा के कन्या प्लस टू स्कूल के मैदान में 21 अक्टूबर तक रामकथा का प्रवचन और भजन कार्यक्रम 15 अक्टूबर से ही जारी है।

शाम उत्तरप्रदेश की गोरखपुर से पधारी विदुषी सुश्री विजयालक्ष्मी व दीनदयाल उपाध्याय नगर से पधारे विद्वान पंडित अखिलेशचंद्र उपाध्याय ने प्रवचन का अमृतपान श्रद्धालुओं को कराया। इस दौरान गुरूवार की रात क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र ने कथावाचक व भजन सम्राट का मंच पर सम्मान कर उनसे आशीष प्राप्त किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *