नवगछिया : सड़क हादसे में घायल नवगछिया के नया टोला निवासी प्रदीप कुमार राय (22), पिता नागेश्वर राय की मौत इलाज दौरान शुक्रवार को हो गई। मृतक के भाई शैलेश कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रदीप बाइक से नवगछिया से मुंगेर अपनी ससुराल जा रहा था। तभी श्रीकृष्ण सेतु पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आसपास के लोगों ने प्रदीप को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे सिलीगुड़ी ले जाने की सलाह दी थी। परिजन उसे घर लेकर आए और शनिवार को सिलीगुड़ी ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

उसकी मौत के बाद पत्नी ललिता पटेल, बूढी मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदीप के दोस्त और रिश्तेदारों का अस्पताल में तांता लग गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *