नवगछिया : दीपावली के मौके पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। नवगछिया नगर परिषद के क्षेत्र में बिजली के पोल पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई है। इससे शहर जगमग कर रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र को और सुंदर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व तक शहर में रोशनी की व्यवस्था रहेगी। क्षेत्र में करीब 12 जगहों पर आई लव नवगछिया का बोर्ड भी लगाया गया है। छठ की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 18 घाटों की साफ सफाई कराई जा रही है। सभी जगह रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सभी घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से दिवाली और छठ में साफ सफाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की भी अपील की है।

वहीं सरकारी कार्यालय की दीवारों और खाली जगहों पर 3डी पेंटिंग भी कराई जा रही है। इससे शहर और खूबसूरत दिख रहा है। कहा कि काली पूजा को लेकर भी सभी मंदिरों और पंडालों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *