नवगछिया : फरवरी 2025 से प्रखंड के सोनवर्षा में होने वाले श्री-श्री 108 महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी और ग्रामीण जोरशोर से जुटे हुए है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
इसी को लेकर रविवार की दोपहर दो बजे से कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर कमेटी और ग्रामीणों की एक अहम बैठक होगी। ग्रामीण चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि बैठक में यज्ञ कमेटी के सभी पदाधिकारी समेत पूरे गांव के ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
